Breaking News

कांग्रेस पार्टी हमेशा ही मेहनती कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलती है : सोनी

अमृतसर : वार्ड नंबर 57 में  चालीस परिवार कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेता वरदान भगत रॉकी  की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा व पर्यावरण मंत्री ओमप्रकाश सोनी ने इन परिवारों को सिरोपा पहना कर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया । मंत्री सोनी ने बोलते हुए  कहा​ कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही मेहनती कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चली है। विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव या फिर नगर निगम चुनावों में  पार्टी को कार्यकताओं ने ही जीत  दिलाई। जो लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा । मंत्री सोनी ने इन परिवारों को कांग्रेस की नीतियां जन जन तक पहुंचाने की अपील की। बीजेपी छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए लोगो ने कहा की वह मंत्री सोनी के डेवलप्मेंट के कामो से प्रभावित हो उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी में आएं है ! इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए लोगों ने मंत्री ओमप्रकाश सोनी को सम्मानित किया और भरोसा दिलाया की वह पूरी ईमानदारी और लगन से कांग्रेस पार्टी की सेवा करेंगे ।

इसके बाद मंत्री  सोनी ने वार्ड नंबर 57 के लोगों की मुश्किलें सुनीं और इनका जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।  इस दौरान पार्षद विकास सोनी ,सुरजीत सिंह कोहली ,सरभजीत सिंह लत्ती ,परमजीत सिंह चोपड़ा ,मनीष कुमार ,गौरव कुमार ,रवि पाल ,जीत कुमार ,रंजीत सिंह ,जागीर सिंह ,सुरजीत सिंह ,रमा रानी ,पुष्पा रानी ,कैलाश कौर ,राज रानी ,पुष्पिंदर कौर अधि उनके साथ थे ।

Check Also

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान को और तेज करते हुए कोट खालसा में नशा विरोधी जागरूकता रैली एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन

शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में कॉसो ऑपरेशन भी चलाए गए कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *