शिक्षा मंत्री ओ.पी सोनी ने करवाया डोप टेस्ट

अमृतसर : मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की ओर से नशे को जड़ से ख़ात्मा करने के लिए सारे सरकारी मुलज़िमा का डोप टेस्ट करवाने का एलान से सहमत होकर , पर्यावरण व शिक्षा मंत्री ओ.पी सोनी ने अपने   विभाग के करमचारियों को कहने से पहले अपना ख़ुद सिवल हॉस्पिटल पहुँच कर अपना डोप टेस्ट करवाया । इस मोके पर उनके क़रीबी रिश्तेदार विकास सोनी ने भी डोप टेस्ट करवाया ।उनकी डोप टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आयी । मंत्री सोनी ने इस मोके पर प्रेस से बात चीत करते कहा कि मुख्य मंत्री द्वारा शुरू की गयी यह मुहिम सरहना योग्य है कि क्योंकि जो व्यक्ति ख़ुद नशे करता हो , वो व्यक्ति किसी ओर को नशा ना करने की सलाह किस मुँह से देगा और व सरकारी पद पर बैठ नशे की हालत में क्या काम करेगा ? और कहा कि मुख्य मंत्री साहिब ने इस बार निर्देश दिए है  और बाक़ी पहलुओ को विचार करते हुए इस के बारे नोटिफ़िकेशन जारी करेंगे , इस के बाद ही सरकारी मुलाजिमों का डोप टेस्ट करवाए जाएँगे ।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *