Breaking News

निरंकारी सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी को सर्व श्रेष्ठआध्यात्मिक विभूति अवार्ड देने की घोषणा

दिल्ली : अमेरिका स्थित मानवता के बहुपक्षीय तथा विश्व स्तरीय विकास को समर्पित संस्था ’वी केयर फाॅर हयूमेनिटी’ द्वारा निरंकारी सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज को 2018 के सर्व श्रेष्ठआध्यात्मिक विभूति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।वर्ष 2017 का यह अवार्ड बाबा हरदेव सिंह जी के नाम से मिशन को प्राप्त हुआ था।

इस अवार्ड की घोषणा संस्था की संस्थापक-अध्यक्ष तथा विश्व की महान् विभूतियों को सम्मानित करने के लिए संस्था की पुरस्कार समिति की अध्यक्ष सूलो राज्य की राजकुमारी मारिया टोरेस द्वारा की गई।

राजकुमारी मारिया टोरेस ने सद्गुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज कोअवार्ड प्राप्त करने के लिए संस्था द्वारा कोलकाता में 28-29 जुलाई 2018 को आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है ताकि विश्व भर से आए हुए प्रतिनिधियों को भी उनकीआध्यात्मिक विचार धारा तथा उनके महान योगदान के प्रति अवगत कराया जा सके।

यह संस्था मानवाधिकारों, विश्व शांति, प्रदूषण रहित वातावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन तथा सशक्तिकरण जैसे प्रयासों को उत्साहित करती है तथा हर वर्ष विश्व की सर्व श्रेष्ठ विभूतियोंको उनके विभिन्न क्षेत्रों में महान योगदान के लिए सम्मानित करती है। सद्गुरु माता जी को उनके मानवता के प्रति प्रेम, करुणा तथा सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया है जिसकी छाप निरंकारी जगत पर ही नहीं बल्कि संसार के हर व्यक्ति के हृदय पट पर सदा-सदा के लिए बनी रहेगी।

Check Also

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान को और तेज करते हुए कोट खालसा में नशा विरोधी जागरूकता रैली एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन

शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में कॉसो ऑपरेशन भी चलाए गए कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *