पार्षद विकास सोनी ने गांव फताहपुर के इलाके का दौरा किया

अमृतसर : वार्ड नो 70 के पार्षद विकास सोनी ने गांव फताहपुर के इलाके का दौरा किया और लोगो से मिले। पार्षद सोनी ने  कहा कि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से जो वायदे किए थे वह तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। गांव फताहपुर के लोग वर्षों से मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे थे। पिछली अकाली भाजपा सरकार ने इस गांव में कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाईं। विधायक सोनी ने व्यक्तिगत रूप से इस वार्ड को विकसित करने का फैसला लिया है। गांव में  नई सड़कें, सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइटों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है कि वे स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न आने दे।

इस दौरान पार्षद सोनी ने गांव में नयी सड़के बनाने के काम की शुरवात भी करवाई ! इस अवसर पर  एक्ससियन बलजिंदर सिंह ,  एक्ससियन  संदीप सिंह ,एसडीओ तरसेम कुमार ,परमजीत सिंह चोपड़ा ,फौजी करतार सिंह,परमजीत सिंह बत्रा ,नितिन कपूर ,गुरविंदर सिंह गोरा , ,प्रताप सिंह नंबदार ,मोहिंदर सिंह नंबदार ,निशान सिंह ,रोबिन समरा,हरदीप सिंह ,बाबू मान ,अशोक सिंह लद्दर ,जस्सा प्रधान ,धर्म सिंह धन्ना,हरपाल सिंह , कुलदीप सिंह ठेकदार आधी उनके साथ थे।

Check Also

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

विक्रमजीत विक्की के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *