Breaking News

1 फ़रवरी 2019 में रिलीज होगी यह अनोखी प्रेम कहानी!

मुंबई : ख़बर ये है कि विनोद चोपड़ा फ़िल्म्स और राजकुमार हिरानी फ़िल्म्स द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” की रिलीज तारीख़ का ऐलान हो गया है।

शैली चोपड़ा धार की बतौर निर्देशक पहली फ़िल्म और अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म 1 फ़रवरी, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है। अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फ़िल्म की घोषणा करते हुए निर्माताओं को अत्यंत खुशी महसूस ही रही है।

“संजू” के बाद राजकुमार हिरानी, विदू विनोद चोपड़ा और फॉक्स स्टार “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” के लिए एक साथ आ रहे है। हाल ही में रिलीज हुए टीज़र के ज़रिए कुछ दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न के साथ एक सरल प्रेम कहानी से दर्शकों को रूबरू करवाने की कोशिश की गई है।

इस फ़िल्म में वास्तविक जीवन से बाप-बेटी की जोड़ी अनिल कपूर और सोनम कपूर पहली बार बड़े पर्दे एक साथ नज़र आएंगे। इससे पहले दीवाना मस्ताना, अंदाज़ जैसी फिल्मों में अनिल कपूर के साथ काम कर चुकी जूही चावला इस फ़िल्म में एक बार उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगी।

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री मधु माल्टी फ़िल्म में अनिल कपूर की मां की भूमिका में नज़र आएंगी और राजकुमार राव फ़िल्म में सोनम कपूर के प्रेमी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा”  विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अगले साल 1 फ़रवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Check Also

पंचायत विभाग ने कड़ियाल गांव की 25 एकड़ ज़मीन से हटवाए अवैध कब्जे, शांति पूर्वक तरीके से ज़मीन कब्जाधारियों से लेकर पंचायत को सौंपी गई

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 जुलाई 2025: सरकारी ज़मीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *