कनौजिया महासभा होशियारपुर की टीम मंत्री विजय सांपला से मिली

होशियारपुर : कनौजिया महासभा होशियारपुर की टीम केंद्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला जी से मिली और उनको पुष्प भेट किये। सभा के प्रधान बनवारी लाल जी ने कनौजिया समाज में चल रही मुश्किलों से विजय सांपला जी को आगवत कराया और इसके साथ ही दीपक रॉक्सी जी ने विजय सांपला जी से कहा कि कनौजिया समाज में जो युवा लड़के व लड़किया है उनको रोजगार तथा लड़कियों को कंप्यूटर ट्रेनिंग व सिलाई स्कूल खोल कर दिया जाये। विजय सांपला जी ने भी सभा को विशवास दिलाया कि वह हमेशा कनौजिया समाज के साथ खड़े है और कनौजिया समाज की जो भी समस्या है वह जल्द इसको दूर करेंगे । इस मौके पर चेयरमैन हरी चंद जी पंचायत सचिव इंद्रजीत, दीपक रॉक्सी जिला सचिव भाजपा युवा मोर्चा होशियारपुर, परमजीत, अरुण कुमार, मोहन लाल, वरुण, सुनील, राकेश,सोहनलाल, राजेश , सूरज ,परवीन, विक्की,अर्जुन राणा उपस्थित थे।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *