Breaking News

हिन्दी भाषा राष्ट्र को जोडती है जो हमारी एकता का प्रतीक है-सेमसन मसीह

जालन्धर : नेहरू युवा केंद्र जालन्धर युवा मामलें और खेल मंत्रालय भारत सरकार ने आज राष्ट्र हिंदी भाषा के अधीन एक प्रोग्राम करवाया गया जिसमें कई युवा मंडलों और एन.वाई.वी. वलंटियरों ने भाग लिया। इस अवसर पर समागम को संबोधन करते हुए श्री सेमसन मसीह जिला यूथ कोआरडीनेटर ने कहा कि राष्ट्रीय भाषा हिंदी भारत को कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक और अरुणाचल से ले कर राजस्थान तक जोडती है जोकि देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।

उन्होने कहा कि हम सभी को हिंदी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होने बताया कि 14  से 28  सितंबर तक हिंदी के प्रसार के लिए निबंध लेख, देश भक्ति के ऊपर अधारित हिंदी गीतों की प्रतियोगिता और सैमीनार करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर श्री सुरिन्दर सिंह, कॉलेज, नीलम, शबनम, बूटा सिंह, गगन, गुरप्रीत सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *