Breaking News

अर्जुन और परिणीति ने चंडीगढ़ शहर में बीती शाम बादशाह के साथ जमाया खूब रंग!

चंडीगढ़ : ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की रिलीज से पहले, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपने प्रशंसकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।बीते दिन फ़िल्म के प्रचार के सिलसिले में अर्जुन और परिणीति ने चंडीगढ़ शहर का दौरा किया था और इस दौरे पर बादशाह भी उनका साथ देते हुए नज़र आये।

इस रविवार की शाम चंडीगढ़ के निवासियों के लिए बेहद खास थी जहाँ बादशाह के संग अर्जुन और परिणीति ने रविवार की रौनक में चार चांद लगा दिए थे।इस खास मौके पर अर्जुन, परिणीति और बादशाह ने लाइव म्यूजिकल कॉन्सर्ट में फ़िल्म के गानों पर खूब रंग जमाया और हाल ही में रिलीज हुआ गीत ‘प्रॉपर पटोला’ पर थिरकते हुए नज़र आये।

‘तेरे लिए’, ‘भरे बाजार’, और पंजाबी ट्रैक ‘धूम धड़ाका’ जैसे गानों के साथ दिल जीतने के बाद, अब सीजन का पार्टी एंथम ‘प्रॉपर पटोला’ दर्शकों के बीच धूम कहा रहा है।इशकज़ादे में डेब्यू करने के बाद, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी “नमस्ते इंग्लैंड” के साथ एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

विपुल अमृतलाल शाह की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ एक युवा और ताज़ा कहानी है  जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है। फ़िल्म में भारत और यूरोप के खूबसूरत लैंडस्केप में इनकी प्रेम कहानी को ट्रैक किया जाएगा जिसकी शुरुवात पंजाब के लुधियाना से होती है जिसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार किया जाएगा।

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और निर्देशित, फिल्म को ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के साथ मिलकर पेन फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत “नमस्ते इंग्लैंड” 19 अक्टूबर 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी।

Check Also

पंचायत विभाग ने कड़ियाल गांव की 25 एकड़ ज़मीन से हटवाए अवैध कब्जे, शांति पूर्वक तरीके से ज़मीन कब्जाधारियों से लेकर पंचायत को सौंपी गई

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 जुलाई 2025: सरकारी ज़मीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *