एस.एस.पी.विजीलैंस ने सी.टी.इंस्टीच्यूट में लिया प्रबंधों का लिया जायज़ा

जालन्धर : भ्रष्टाचार के विरुद्ध आम लोगों और विशेष कर विद्यार्थियों को जागरूक करके आवाज को उत्साहित करने के लिए जोनल स्तरीय विजीलैंस जागरूकता मुहिम के अंतर्गत विशेष सैमीनार का उद्घाटन आई.जी.पुलिस नौनिहाल सिंह की तरफ से 31 अक्तूबर को किया जायेगा। एस.एस.पी.विजीलैंस ब्यूरो जालंधर रेंज  दलजिन्दर सिंह ढिल्लों ने आज सी.टी.इंस्टीच्यूट के शाहपुर कैंपस में इससे स6बन्धित तैयारियों का लिया जायजा लिया गया। उन्होनें बताया कि सैमीनार के दौरान सिविल और पुलिस के सीनियर आधिकारी अपने विचार विद्यार्थियों से सांझा करेंगे जिन में मुख्य  तौर पर आई.जी.नौनिहाल सिंह, डिप्टी कमिशनर वरिन्दर कुमार शर्मा, कमिशनर पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर, कमिशनर नगर निगम दीपरवा लाकडा, जालंधर विकास अथारटी के मुख्य प्रशासक विशेष सारंगल, एस.एस.पी.जालन्धर ग्रामीण नवजोत सिंह माहल शामिल होंगे।

उन्होने यह भी बताया कि सैमीनार के दौरान बडी संख्या  में गाँवों के लोगों, अलग अलग विभागों के मुखिया, विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई के लिए भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जायेगा। उन्होने कहा कि समय की सब से बडी मांग हम सभी को रिश्वतखोरी के विरुद्ध अपनी आवाज उठाना है जिससे इस सामाजिक बुराई को जड से खत्म  करके सुव्यवस्थीत समाज की स्थापना की जा सके। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आम लोगों की भागीदारी होना अति जरूरी है जिस के लिए विजीलैंस ने अलग अलग सैमीनारों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया है। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया ।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *