श्री किशना मंदिर कमेटी की और से राशन वितरित कैंप का आयोजन

अमृतसर : छेहरटा नारायणगढ़ स्तिथ  पंच रतन श्री किशना मंदिर में मंदिर कमेटी की और से महिनावर राशन वितरित कैंप का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया।  इस दौरान युवा नेता व पार्षद विकास सोनी विशेष तोर पर वहां पहुँच और जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया।  उन्होंने मंदिर कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। स्वयंसेवी संगठन व आर्थिक रूप से मजबूत लोगों को चाहिए कि वे जरूरतमंदों की सेवा करें। समाज में सक्षम लोगों को अपनी नेक कमाई से पुण्य का कार्य समाज की भलाई व भाईचारे की मजबूती के लिए करते रहना चाहिए।

ऐसे बहुत कम उदाहरण मिलते हैं जब एक संस्था द्वारा पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता से जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान तरसेम लाल रंगीला और सुरिंदर सिंह शिन्धा द्वारा पार्षद विकास सोनी को सम्मानित भी किया गया।  इस मौके पर परषोतम पाल ,प्रदीप कुमार ,अवतार सिंह , नवल संधू,भूपिंदर सिंह  ,सुरिंदर मोहन गुप्ता ,राज कुमार विपन ,अमन ,मनोज ,राहुल ,संदीप।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *