Breaking News

करतारपुर लांघा खोलना और यादगारी सिक्का जारी करना मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले

अमृतसर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरु गोबिंद सिंह के 352वें प्रकाश पर्व पर जारी किए गए ₹350 के स्मारक सिक्का के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब अनिल जोशी ने उनका धन्यवाद किया और इस कदम के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया । जोशी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जो गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर यह यादकारी सिक्का जारी किया है यह केंद्र सरकार का बहुत बड़ा व अहम कदम है और देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग इस सिक्के को प्राप्त कर अपने पास जमा कर के रखेंगे । जोशी ने कहा कि पिछले दिनों मोदी सरकार द्वारा करतारपुर कॉरिडोर को खोलने का फैसला लिया गया और अब यह ₹350 का यादगारी सिक्का जारी करना मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले हैं ।

उन्होंने कहा कि समूह सिख समुदाय के साथ ही देश-विदेश से लोग अब करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से गुरु नानक देव जी की 550वे प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान के नरोवाल में स्थित दरबार साहिब के लिए वीजा-मुक्त तीर्थ यात्रा कर गुरु साहिब जी के इस ऐतिहासिक स्थान पर नतमस्तक होकर गुरु साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान रखते हुए यह ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिसके लिए वह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भाजपा अध्यक्ष अमित शाह , वित्त मंत्री अरुण जेटली , संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा जी के साथ ही समस्त मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हैं ।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *