भल्ला कॉलोनी ड्रामाटिक क्लब छेहरटा ने करवाई रामलीला आयोजित

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : भल्ला कॉलोनी ड्रामाटिक क्लब छेहरटा  की और से करवाई  रामलीला के पांचवे दिन पार्षद विकास सोनी विशेष तोर पर वहां पहुंचे और रामलीला नाईट की शुरवात की। इस दौरान पार्षद सोनी ने बोलते हुए कहा की हमे प्रभु राम चंद्र जी के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए और मर्यादा में रहकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा की श्री राम चंद्र जी पूरी दुनिया के आदर्श है उन्होंने अपने पिता के वचन को निभाने के लिए 14 वर्ष का वनवास पुरा किया। उन्होंने कहा की रामायण से हमे शिक्षा मिलती है की हमे अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। इस दौरान क्लब के प्रधान सतीश कुमार बल्लू की और से पार्षद विकास सोनी को सम्मानित भी किया गया। इस मोके पर अंकुर गुप्ता ,नितिन पहलवान ,गौरव ,ललित भंडारी अधि उनके साथ थे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …