Breaking News

बी.बी.के-डी.ए.वी के एन. एस. एस. विभाग द्वारा गुरु राम दास वृद्धाश्रम का दौरा किया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : बी.बी.के डी.ए.वी काॅलेज फाॅर विमेन, अमृतसर के एन. एस. एस. विभाग द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत छठवें दिन गुरु राम दास वृद्धाश्रम का दौरा किया गया तथा आश्रम के वृद्ध लोगों से भेंट की गई। एन. एस. एस. छात्राओं का मुख्य उद्धेष्य वृद्धलोगों की जरुरतों को पूरा करना तथा उनके अकेलेपन को कम करना था। इस दौरे के अन्तर्गत एन. एस. एस. विभाग के अध्यापक तथा छात्राओं द्वारा वृद्धजनों को फल और अन्य खाने की वस्तुएँ भेंट की गई। वृद्धलोगों का मनोरंजन करते हुए छात्राओं द्वारा गीत गाए गए और नृत्य किया गया।
काॅलेज प्राचार्या डाॅ. पुष्पिंदर वालिया छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा गया कि हमें सदैव लोकोपकारी कार्यों में पूर्ण समर्पण एवं उत्करता से लगे रहना चाहिए। इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रोग्राम अफसर प्रो. सुरभि सेठी, प्रो. प्रिया शर्मा, प्रो. नेहा सहगल, डाॅ. हरमिन्दर सिंह एवं प्रो. पलविन्दर सिंह उपस्थित रहे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …