Breaking News

कुली नंबर 1 की ख़त्म हुई शूटिंग, केक काटके मनाया जश्न

कुली नंबर 1 टीम ने भगनानी के घर पर शनिवार रात मुंबई में एक पार्टी के साथ अपनी फिल्म के रैप अप का जश्न मनाया। निर्माता वाशु भगनानी और निर्देशक डेविड धवन द्वारा होस्ट की गई पार्टी में बॉलीवुड कलाकारों और फ़िल्म क्रू को बहुप्रतीक्षित फिल्म का जश्न केक कट करके मनाते हुए देखा गया , । इस पार्टी में एक्टर वरुण धवन, सारा अली खान , प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख के साथ अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, जावेद जाफरी, रोहित धवन, दिनेश विजन और कई सारे बॉलीवुड सितारे भी मौजूद थे।
सिनेमाघरों में तहलका मचाने सिर्फ 2 महीने ही बाक़ी है , फ़िल्म के पोस्टर और तस्वीरें प्रशंसकों की दिलचस्पी में पहले ही खरीं उतरी है । यह फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होने वाली है ।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …