Breaking News

प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता ने जिला तरनतारन द्वारा की गई नियुक्तियों पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर: 28 जुलाई (    ), प्रदेश भाजपा महामंत्री व जोनल  प्रभारी जीवन गुप्ता ने तरनतारन जिला अध्यक्ष राम लाल द्वारा घोषित किये गए पदाधिकारियों व नई नियुक्तियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है । बता दे कि गत दिवस तरनतारन के जिला अध्यक्ष राम लाल ने अपनी टीम के पदाधिकारियों के नामो की घोषणा की थी, जिस पर पंजाब भाजपा ने सभी नियुक्तियों को अमान्य करार देते हुए रोक लगा दी गई है ।
प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने बताया कि तरनतारन जिला अध्यक्ष राम लाल द्वारा द्वारा पदाधिकारियों की नियुक्तियों के बारे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नोटिस में सारी बात ला दी गई है और जिला अध्यक्ष राम लाल को प्रदेश भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में तलब कर लिया गया है I उन्होंने कहाकि इसके बारे में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अंतिम निर्णय के उपरान्त नई घोषणा की जाएगी और तब तक किसी भी तरह की गई नियुक्ति अमान्य मानी जाएगी I 

Check Also

मोहाली पुलिस द्वारा गुरविंदर सिंह हत्याकांड में गैंगस्टर सतिंदरपाल सिंह उर्फ़ गोल्डी बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्जआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन: डीआईजी नानक सिंह

कल्याण केसरी न्यूज़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 28 जनवरी 2026: मोहाली पुलिस ने विदेश में …