अमृतसर में आज 347 लोग करोना पॉजिटिव हुए और 5 लोगों की मौत

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर,9 सितम्बर : जिला अमृतसर में आज 347 लोगों की मेडिकल रिपोर्ट मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 131 लोग सेहतयाब हुए हैं और अपने घरों को लौट गए हैं और अब तक कुल 4074 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। आज यहां खुलासा करते हुए सिविल सर्जन डॉ नवदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान में जिले में 1280 सक्रिय मामले हैं।

उन्होंने लोगों को अवगत कराया कि मिशन फतेह के तहत पंजाब सरकार द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए। ताकि सक्रिय मामलों का ग्राफ कम हो सके। “हमें सावधान रहना होगा,” उन्होंने कहा तभी हम कोरोना वायरस को हरा सकते हैं और जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव के कारण अब तक 219 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है।

Check Also

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

विक्रमजीत विक्की के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 सितंबर 2026: …