अमृतसर में आज 292 लोग करोना पॉजिटिव हुए और 9 लोगों की मौत

कलयाण केसरी न्यूज़ अमृतसर,12 सितम्बर : अमृतसर ज़िला में आज 292 लोगों की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 191 लोग सेहतयाब हुए हैं और अपने घरों को लौट गए हैं और अब तक कुल 4617 लोग कोरोना से मुक्त हुए हैं। आज यहां खुलासा करते हुए सिविल सर्जन डॉ नवदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान में जिले में 1403 सक्रिय मामले हैं।

उन्होंने लोगों को अवगत कराया कि मिशन फतेह के तहत पंजाब सरकार द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए। ताकि सक्रिय मामलों का ग्राफ कम हो सके। “हमें सावधान रहना होगा ताकि हम कोरोना वायरस को हरा सकें और जीत सकें,” उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव के कारण अब तक 249 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है।

Check Also

1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ पंजाब बना निवेशकों की पहली पसंद : बंदेशा

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 16 मार्च 2026: पंजाब लघु उद्योग निगम के वाइस चेयरमैन और …