मोदी सरकार में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही: मोना जैसवाल

कल्याण केसरी न्यूज़ लुधियाना ,12 अक्टूबर : (अजय पाहवा )  विजयाराजे सिंधिया की जन्मशती मनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा पंजाब ने एक समारोह लुधियाना में  लुधियाना महिला मोर्चा की अध्यक्ष पार्षद मनिंदर कौर घुम्मन की अध्यक्षता में आयोजित किया जिसमे पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोना जैसवाल,लुधियाना भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल विशेष रूप से उपस्थित हुए ! भाजपा लुधियाना के अध्य्क्ष पुष्पेंद्र सिंगल व अगर नगर मंडल की टीम द्वारा पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोना जैसवाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया! वीडियो कांफ्रेंस से आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की संस्थापक सदस्य रहीं ग्वालियर की राजमाता विजया राजे सिंधिया के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में 100 रुपये का स्मृति सिक्का जारी किया और कहा कि सुरक्षित, समृद्ध भारत के उनके सपने को केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत की सफलता से पूरा करेगी। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए कश्मीर को लेकर या फिर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए उनके संघर्ष हों, उनकी जन्मशताब्दी के साल में ही उनके ये सपने भी पूरे हुए। राजमाता सिंधिया को त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति बताते हुए मोदी ने कहा कि उनके पास सभी सुख सुविधाएं उपलब्ध थीं, इसके बावजूद उन्होंने आम लोगों और गांव, गरीब के साथ जुड़कर जीवन जिया !  पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोना जैसवाल ने महिलाओ को सम्बोदित करते हुए कहा की भाजपा सुरु से ही महिलाओं को राजनीति में विशेष प्रतिनिधित्व देती आई है और मोदी सरकार में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किस तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं ! महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोना जैसवाल ने  जानकारी देते हुए बताया की ग्वालियर के सिंधिया राजवंश की राजमाता विजया राजे सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 ई. सागर, मध्य प्रदेश के राणा परिवार में हुआ था। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोना जैसवाल बताया कि विजयाराजे भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थी उन्होंने कहा की वह पांच बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा की सदस्य निर्वाचित हुई थीं।  भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित समारोह में राजमाता जी  की स्मृति में 100 रुपये के विशेष स्मारक सिक्के का विमोचन भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंदर मोदी जी द्वारा करने वाला प्रोग्राम भी लाइव दिखया गया ! इस मौके पर पंजाब भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी वरिंदर कौर,महामंत्री सीमा शर्मा,नीतू खुराना ,संतोष कालड़ा,सुनीता शर्मा,भाजपा जिला महामंत्री राम गुप्ता,कांतेन्दु शर्मा,मंडल प्रधान संजीव शेरू,मोंटू,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,महेश शर्मा,किरण शर्मा,जिला सचिव संजय गोसाई,महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष डा कनिका जिंदल,उर्मी वैद,मनीषा सूद,महिला मोर्चा की मीडिया सचिव अलका बंसल,डॉ सतीश कुमार,हरमन कौर,संतोष विज,संतोष अरोड़ा,प्रार्थना तिवारी,सीमा शर्मा,सुधा खन्ना,मंजू मल्होत्रा,नीलम धवन,पूजा रॉय,कविता,लुधियाना भाजपा आईटी इंचार्ज मनीषा सैनी,पूजा चोपड़ा,मनजोत,चन्दर रेखा,अलका,सुमन सहगल,मंजू मित्तल,मीनू प्रधान,प्रतिमा सिक्का आदि मौजूद थे !

Check Also

प्राप्त शिकायतों का 30 मिनट के अंदर समाधान करने का आदेश दिया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 08 मई: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर …