ज़िलाधीश ने लोगों को वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए आगे आने का किया आह्वान

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 15  दिसंबर: ज़िलाधीश -कम -ज़िला चुनाव अधिकारी घनश्याम थोरी ने लोगों को वोटर के तौर पर अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वोटर सूची के विशेष संसोधन के लिए दावे और ऐतराज़ दर्ज करवाने की अन्तिम तिथी 15 दिसंबर, 2020 है। मुख्य चुनाव अधिकारी एस. करुणा राजू की अध्यक्षता में हुई एक वीडियो कान्फ़्रेंस में भाग लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ईआरओज़ की तरफ से आज तक कुल 86605 फार्म प्राप्त हुए हैं। इन फार्म में 47420 फार्म -6, 22205 फार्म -7, 15328 फार्म -8, 1645 फार्म -8ए, और 11 फार्म -ए शामिल हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सम्बन्धित ईआरओज़ द्वारा 50614 फार्म डिजीटाईज़ किये गए हैं। ज़िलाधीश ने बताया कि ईआरओज़ को इन फार्मों के समय पर निपटारे को यकीनी बनाने के निर्देश दिया गया है जिससे फ़ाईनल वोटर सूची के प्रकाशन के विशाल अभ्यास को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोग अपने दावे और एतराज़ 15 दिसंबर, 2020 तक अपए -अपने सम्बन्धित चुनाव अधिकारियों को सौंप सकते हैं।

ईआरओज़ सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए ज़िलाधीश  ने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से प्रत्येक  विधानसभा क्षेत्र लिए ईआरओ नियुक्त किया गया है। फिल्लौर क्षेत्र  लिए एस.डी.एम. फिल्लौर विनीत कुमार (कार्यालय संपर्क नंबर 01826 -222600), नकोदर के लिए एस.डी.एम. गौतम जैन (0181220042), शाहकोट के लिए एस.डी.एम. डा. संजीव शर्मा (0181260991), करतारपुर के लिए एस.डी.एम. -2 राहुल सिंधु (01812235115), जालंधर पश्चिमी के लिए अस्टेट अधिकारी जालंधर डिवैल्पमैंट अथारटी नवनीत बल्ल (01815040752), जालंधर केंद्रीय के लिए एस.डी.एम. -1 जय इंद्र सिंह (01812225007), जलंधर उत्तरी के लिए अतिरिक्त मुख्य प्रशासक दलजीत कौर (01815040732), जालंधर कैंट के लिए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारटी बलजिन्दर सिंह (01812225887) और आदमपुर विधान सभा क्षेत्र  लिए संयुक्त कमिश्नर  नगर निगम शायरी मल्होत्रा (01812227015) को ईआरओ नियुक्त किया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने वोटर सूचियों में संशोधन के काम के साथ जुड़े सभी आधिकारियों को भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से निर्धारित की अलग -अलग समय सीमाओं का पालन करने के निर्देश दिये और  कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की गलती को सहन नहीं की जायेगी। उन्होंने आधिकारियों को अलग -अलग फर्मों के डिजीटलाईजेशन के काम को निर्धारित समय -सीमा के अंदर पूरा करने और रोज़मर्रा की प्रगति सम्बन्धित अपने इंचार्जों को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर सूचियों की अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2021 को किया जायेगा।

Check Also

एनसीसी युवाओं को सशक्त बनाना: आरआर बावा डीएवी कॉलेज, बटाला में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 21 सितंबर 2024: आरआर बावा डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स, बटाला में …