राम भक्त फल विक्रेता राकेश चौरसिया तथा डॉ. ऐ.पी. सिंह द्वारा मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि भेंट

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर: 6 फरवरी:  भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु लाखों श्री राम भक्तों द्वारा मंदिर निर्माण के लिए अपना-अपना अंशदान दिया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति, अमृतसर द्वारा भव्य मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है।

इसी संदर्भ में राम भक्त राकेश चौरसिया जो कि गली-गली जा कर फल बेचने का कार्यक करते हैं, ने मंदिर निर्माण हेतु 1100 रूपये की समर्पण निधि समिति के सदस्य विशाल वधावन तथा उनके साथियों को भेंट की। उधर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ऐ.पी. सिंह द्वारा भी श्री राम मंदिर निर्माण हेतु अपनी समर्पण राशि का चैक समिति के सदस्य दिनेश जी तथा उनके साथियों को भेंट किया गया।

Check Also

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

विक्रमजीत विक्की के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 सितंबर 2026: …