राम मंदिर निर्माण हेतु गणेश मंडलम (मराठा सभा) द्वारा 2,50,000 रुपए की समर्पण निधि भेंट

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 8 फरवरी: भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु लाखों श्री राम भक्तों द्वारा मंदिर निर्माण के लिए अपना-अपना अंशदान दिया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति, अमृतसर द्वारा भव्य मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है।

इसी संदर्भ में अमृतसर के गणेश मंडलम (मराठा सभा) की तरफ से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दो लाख पचास हजार रुपये (250000)का चेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख रामेश्वर जी और महानगर प्रचारक श्री प्रदीप जी को भेंट किया गया। इस पावन अवसर पर मराठा सभा के सभी परिवारों के सदस्य सहित केतन पाटिल आई थी एस अधिकारीं विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर नागेश देवकर जी, राजकुमार यादव, संदीप पाटील जी, अमोल बाबर जी आदि भी उपस्थित थे।

Check Also

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

विक्रमजीत विक्की के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 सितंबर 2026: …