साईं राम जी के मेले के उपलक्ष्य में गुरु बख्श नगर ओम साई राम मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर ,2 मार्च : आज हर साल की तरह इस साल भी साईं राम जी के मेले के उपलक्ष्य में गुरु बख्श नगर ओम साई राम मंदिर से राकेश सहदेव की रहनुमाई में शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पार्षद व युवा नेता विकास सोनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।इस अफसर पर पार्षद सोनी ने साईं जी का आशीर्वाद लिया और मंदिर कमेटी द्वारा पार्षद विकास सोनी को सनमानित किया।

इस मौके पर अपने शब्दों का प्रगटावा करते हुए पार्षद विकास सोनी ने कहा कि हम सभी को इसी तरह हर धार्मिक आयोजन मिल झुल कर मनाने चाहिए जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियों को अपने गुरु साहिबान द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की शिक्षा मिलती रहे।इस मौके युवा नेता परमजीत सिंह चोपड़ा,राजीव शाबरा, सीमरण जीत सिंह,चेतन सहदेव, शोभित बब्बर, करन जीत हैपी,सुमित नरूला,राकेश शर्मा,सूरज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

विक्रमजीत विक्की के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 सितंबर 2026: …