प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दुर्गेश शर्मा को फरीदकोट का जिलाध्यक्ष किया घोषित

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 6 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती प्रदान करने हेतु फेरबदल शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा फरीदकोट के जिलाध्यक्ष को बदलने का फैसला किया है।प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में भाजपा की स्थिति और सुदृढ़ करने हेतु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने फरीदकोट से दुर्गेश शर्मा को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष की यह नियुक्ति पार्टी के प्रति समर्पित उनकी लग्न तथा कार्यों को देखते हुए की गई है तथा वह आगे भी पार्टी की विचारधारा तथा केंद्र सरकार की जन-हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचा कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगें।

Check Also

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

विक्रमजीत विक्की के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 सितंबर 2026: …