जैतो के संत निरंकारी सत्संग भवन में लगे तीसरे टीकाकरण कैम्प में 200 लोगों ने टीकाकरण करवाया

कल्याण केसरी न्यूज़ जैतो 22 जुलाई : (धीर  ) – संत निरंकारी मिशन अध्यात्म का मिशन है। जहां इंसान को कण कण में समाये इस परमात्मा का साक्षात्कार करवा कर भागती मार्ग पर डाला जाता है। अध्यात्म के साथ साथ ही निरंकारी मिशन मानवता की सेवा में अग्रसर है। 
सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिशा निर्देशों से पूरे भारत वर्ष के संत निरंकारी सत्संग भवनों में टीकाकरण कैम्प निरंतर जारी हैं। इसी लड़ी में जैतो ब्रांच में तीसरा टीकाकरण कैम्प लगाया गया।जैतो ब्रांच के मुखी अशोक धीर ने बताया कि जब से करोना की भयानक बीमारी शुरू हुई है तभी से सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिशा निर्देशों से संत निरंकारी मिशन मानवता की सेवा हेतु सेवाओं में अग्रसर हो गया था जो कि अभी भी निरंतर जारी है। जैतो ब्रांच में भी मानवता के भले के लिए सभी तरह की सेवाएं निरंतर जारी है।जैसे राशन वितरण, सफ़ाई अभियान, वृक्षारोपण ,टीकाकरण कैम्प इत्यादि। जैतो ब्रांच में टीकाकरण कैम्प निरंतर रूप में लगाए जा रहे हैं। इसी लड़ी में आज तीसरा टीकाकरण कैम्प लगाया गया।जिस में साध संगत के साथ शहर निवासियों ने भी इस कैम्प का भरपूर लाभ लिया। इस कैम्प में सिविल हस्पताल जैतो की टीम की और से 200 लोगों का टीकाकरण किया गया। सेहत विभाग की ओर से कोरोना वैक्सीन खत्म होने के कारण 100 से ज्यादा लोगों को निराश होकर वापस जाना पड़ा इसके लिए स्थानीय परबंधको ने सभी से हाथ जोड़कर खिमा मांगी।

Check Also

राष्ट्रीय कैडेट कोर की बालिका विंग के लिए आयोजित आर्मी अटैचमेंट कैंप का सैन्य स्टेशन, खासा में समापन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 24 मार्च 2024 ; राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), अमृतसर की 1 पंजाब …