ओ.बी.सी. मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी जालंधर में हुई सम्पन्न

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 17 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी. मोर्चा पंजाब की प्रदेश कार्यकारिणी ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नायब सिंह सैनी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा, मोर्चा प्रभारी शिवराज चौधरी, सह-प्रभारी रजनीश धीमान भी उपस्थित थे। इस कार्यकारिणी का शुभारम्भ दीप प्रज्वल्लन से हुआ।

          अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहाकि 2022 के विधानसभा चुनाव में ओ.बी.सी. मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहाकि भाजपा द्वारा अपने हर कार्यकर्त्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। जिसके चलते मोर्चे के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों द्वारा सेवा ही संगठन के तहत दिए निर्देशों पर मंडल स्तर तक पहुँचा कर संगठन की विचारधारा तथा केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया गया। शर्मा ने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने तथा गाँवों व शहरों में घर-घर तक पहुँच कर लोगों से संपर्क साध कर उन्हें भाजपा की नीतियों व केंद्र सरकार की जन-हितैषी योजनाओं के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की जन-विरोधी नीतियों के चलते पंजाब की जनता कांग्रेस सरकार से छुटकारा पाने के लिए छटपटा रही है। उन्होंने कहाकि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर ओ.बी.सी. कमीशन का भी गठन किया जाएगा।

          नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहाकि देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा दलित व ओ.बी.सी. समाज के लिए किए गए विशेष कार्यों के चलते आज पूरा विपक्ष उनके झुकाने तथा उनकी सरकार को किसी भी तरह नीचा दिखाने की हर कोशिश कर रहा है लेकिन विपक्ष को हर बार मुँह की खानी पड़ रही है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कैबिनेट विस्तार में जहाँ महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए अपनी कैबिनेट में 11 महिला मंत्री बनायें हैं वहीँ ओ.बी.सी. वर्ग के 27 मंत्री बनाए हैं। मेडिकल शिक्षा में विद्यार्थियों को 27 प्रतिशत आरक्षण, पिछड़ी श्रेणी की जातियों को प्रदेश में ज्यादा अधिकार देने संबंधी संसद में बिल पास करके विशेष सम्मान दिया है। उन्होंने कहाकि ओ.बी.सी. कार्यकर्ताओं की बदौलत 2022 में पंजाब में भाजपा सरकार बनेगी।

          राजिंदर बिट्टा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा ओ.बी.सी. समाज के लिए उठाये जा रहे क़दमों का धन्यवाद करते हुए कहाकि आज प्रदेश का हर युवा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की देश के प्रति सटीक सोच के चलते उनके साथ खड़ा हो रहा है। यही कारण है कि देश की जनता ने केंद्र की सत्ता की कमान दोबारा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हाथ में दी है। आज प्रदेश का ओ.बी.सी. वर्ग केंद्र सरकार की नीतियों की बदौलत समाज में सर उठा कर चल सकता है। अन्यथा कांग्रेस ने हमेशा ही ओ.बी.सी. वर्ग को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर अपना मसकद निकलने के बाद हाशिये पर फैंका है। भाजपा में हर वर्ग को समान समझा जाता है तभी तो आज हर वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है , जिसकी बदौलत आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन कर उभरा है। बिट्टा ने विश्वास दिलाया कि मोर्चे का हर कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने के लिए अहम योगदान निभाएगा।

          इस अवसर पर हरजीत सिंह रामगड़िया ने ओ.बी.सी. मोर्चा के राजनीतिक प्रस्ताव पड़ा, जिसका उपस्थित सभी पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति के साथ भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ समर्थन किया।इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश भाजपा महासचिव जनार्दन शर्मा, प्रदेश महासचिव कंवरबीर सिंह मंजिल, परदीप पलाहा, उपाध्यक्ष तरुण जस्सी, प्रदेश सचिव सनिल सच्चर, आई.टी. सैल के प्रदेश कन्वीनर राकेश गोयल, शेखर लूथरा, सुरिन्दर कौर सैनी, पवन यादव, इन्द्रपाल सिंह हैप्पी, प्रदेश प्रेस सचिव राजविंदर सिंह, धर्मजीत, रविंदर वैष्णव, पवित्र सिंह, धर्मवीर भारती, जसविंदर सिंह खीवा, भूपिंदर कुमार, जरनैल सिंह हैप्पी, राम सिंह धीमान, ज्ञान सिंह सैनी, दीपक, अनिल तलवार, सीता राम, रविंदर वर्मा, जसपिंदर सैनी, सुरजीत गोगना, दविंदर सिंह एडवोकेट, बलविंदर सिंह के अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदि उपस्थित थे।

Check Also

श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (बोर्ड) के आगामी चुनाव के लिए वोट डालने के लिए 21 सितंबर और 22 सितंबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे – उपायुक्त

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 20 सितंबर 2024–श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बोर्ड) के चुनाव हेतु अधिक …