ज़िले के सेवा केन्द्रों से मिलेगी तकनीकी शिक्षा सबंधित 20 नयी सेवाएं – डिप्टी कमिश्नर

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर,01 नवंबर: पंजाब सरकार की तरफ से अधिक से अधिक सेवाए लोगों के घरों तक पहुँचाने की वचनबद्धता के अंतर्गत अब तकनीकी शिक्षा से सबंधित 20 नयी सेवाएं,सेवा केन्द्रों के द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है।

इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने बताया कि एक नवंबर 2021 से निर्धारित सेवा फ़ीस पर यह सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग से सबंधित और पंजाब टैकनीकल यूनिवर्सिटी के साथ सबंधित सेवाएं जैसे बैकलाग सर्टिफिकेट, बोनाफाईड सर्टिफिकेट, ट्रांसक्रिपट और सभी डी.ऐम.सी. और डिगरी सम्बन्धित अटैस्टेशन, डुप्लिकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट, डुप्लिकेट डी.ऐम.सी., डुप्लिकेट डिगरी,तस्दीकशुदा डी.एम.सी. और डिगरी सम्बन्धित, ट्रांसक्रिपट के लिए एप्लीकेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

 उन्होंने आगे बताया कि पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड से सबंधित डुप्लिकेट सर्टिफिकेट, सर्टिफिकेट की कमियों सम्बन्धित, दस्तावेज़ों की वैरीफिकेशन, इशु आफ आफिशियल ट्रांसक्रिपट, डी.ऐम.सी जारी करवाने सम्बन्धित, योग्यता सरटीफिकेटों की तस्दीक सम्बन्धित, नतीजे और रीवैलूयएशन की परिणाम डिकलेअरेशन सम्बन्धित, डी.ऐम.सी. /डिगरी तस्दीक सम्बन्धित, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और प्रोवेजनल डिगरी जारी करने सम्बन्धित आदि जैसी सुविधाओं अब सेवा केन्द्रों से मिल सकेंगी। उन्होंने ज़िला निवासियों से अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से सेवा केन्द्रों के द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए। उन्होंने सबंधित आधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि ज़िला निवासियों को सेवा केन्द्रों से सेवाए निर्धारित समय में प्राप्त करने में कोई मुश्किल पेश नहीं आनी चाहिए।

Check Also

प्राप्त शिकायतों का 30 मिनट के अंदर समाधान करने का आदेश दिया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 08 मई: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर …