दिल्ली को फेल कर पंजाब में भविष्य दूंदने आए हैं केजरीवाल: जीवन गुप्ता

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 20 दिसंबर: प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ‘नवां और सुनहरा पंजाब’ वाली घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति मुख्यमंत्री के पद पर रहकर भी दिल्ली-वासियों को आज तक स्वच्छ हवा और पानी नहीं दे पाया वह पंजाब में आकर यहां के लोगों को ‘नवां एवं सुनहरा पंजाब’ का सपना दिखाकर ठगने की कोशिश कर रहा है। लेकिन जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली। जनता उनके इस छलावे को बहुत अच्छे से समझती है।

                जीवन गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल साढ़े 4 साल तक पंजाब के लोगों की सुध लेने के लिए एक बार भी यहां झांकने तक नहीं आए, लेकिन चुनावी जुमले बोलने में वह सबसे ऊपर निकल गए हैं। अरविंद केजरीवाल उस बरसाती मेंढक की तरह है, जिसे चुनाव नजदीक आते ही पंजाब के लोगों की समस्याएं दिखाई देने लगी हैं।

जीवन गुप्ता ने केजरीवाल पर आरोप मड़ते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा का ‘नवा पंजाब’ का नारा चोरी किया है जिसे वह भुनाने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन हकीकत में ‘नवां पंजाब’ पंजाब के लोगों को भाजपा ही दे सकती है।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …