भाजपा द्वारा प्रदेश चुनाव कार्यालय का किया गया शुभारम्भ

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 27 दिसंबर: भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है और इस चुनाव को लेकर पंजाब के सभी 117 विधानसभा सीटों तक हर कार्यकर्ता के साथ तालमेल तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों की जानकारी पहुँचाने के लिए प्रदेश चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन केन्द्रीय जल-शक्ति मंत्री व पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंदर सिंह शेखावत ने किया।

कार्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर हवन-यज्ञ किया गया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा जोनल चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला, संगठन महामंत्री पवन राणा भी उपस्थित थे। उद्गाटन में समारोह में पहुँचे सभी वरिष्ठ नेताओं का जालंधर पहुँचने पर जालंधर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने अपने पदाधिकरियों के साथ मिल कर स्वागत किया।

                अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है, जिससे पूरे पंजाब में भाजपा सरकार बनने की गंध आ रही है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा 48 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया गया है और जो लोग कांग्रेस के शासन से पीड़ित थे, वे अब भाजपा को पंजाब में सामुदायिक सद्भाव, और भय मुक्त, विकासशील सरकार लाने के विकल्प के रूप में देख रहे हैं। क्योंकि भाजपा ही एकमात्र विकल्प है जो पंजाब को नशा मुक्त, रोजगार मुक्त और स्थिर सरकार दे सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनधन खातों, मुफ्त गैस सिलेंडर, घर-घर शौचालय और आवास और गरीबों के लिए मुफ्त राशन देने वाली पार्टी है। लोगों को अब उन पार्टियों का सामना नहीं करना पड़ेगा जो गारंटी के सब्जबाग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ही पंजाब को मौजूदा आर्थिक संकट और माफिया के दलदल से बाहर निकाल सकती है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की जनता विपक्ष के झूठे वादों व गारंटियों से भली-भांति परिचित है, क्यूंकि वो जानती है कि इनमे से कोई भी वादा या गारंटी पूरी पिछले चौंव की तरह इस बार भी पूरा होने वाला नहीं है। पाँच साल का संताप झेल चुकी जनता इन झूठे वादों में कोई विश्वास नहीं रखती। कांग्रेस के शासन में प्रदेश में अराजकता, दहशत व भ्रष्टाचार का ऐसा माहौल बन चुका है कि प्रदेश में रहने वाला हर कोई व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस करता है। पंजाब की जनता ने इस बार प्रदेश की सत्ता को बदल कर भारतीय जनता पार्टी के हाथों में देने का मन बना लिया है। भाजपा इस बार जन-समर्थन की बदौलत प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर प्रदेश में जनता की विश्वसनीयता पर खरा उतरने वाली मजबूत सरकार बनाएगी। उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी का एक ही उद्देश्य है ‘भष्टाचार-मुक्त व नशा-मुक्त समाज’ तथा अपने इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा विधानसभा चुनाव लड़ेगी और पंजाब में सरकार बनने पर अपने इस उद्देश्य को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, मनोरंजन कालिया, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी आदि भी उपस्थित थे।

Check Also

खतराय कलां स्कूल में मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित की गई

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 2 मई 2024–डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी घनशाम थोरी के कुशल नेतृत्व और …