पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की रैली से भाजपा जीत का बढ़ाएगी अपना पहला कदम : शर्मा

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 28 दिसंबर : विधानसभा चुनाव की जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी फिरोजपुर में पी.जी.आई. सैटेलाईट सेंटर का नींव-पत्थर रखेंगें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जालंधर में आयोजित पत्रकारवार्ता में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब में होने वाली मोदी की रैली भाजपा का नया इतिहास लिखने जा रही है। शर्मा ने बताया कि इस इतिहासिक रैली की देखरेख व सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता जी को इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

          अश्वनी शर्मा ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय तथा अपने चहेते प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का स्वागत करने के लिए 5 जनवरी को समूचे पंजाब से भाजपा कार्यकर्त्ता व अन्य लोग लाखों की संख्या में फिरोजपुर पहुंचेगें। उन्होंने कहा कि बहुत लंबे अंतराल के बाद प्रधानमंत्री मोदी गुरुओं की पवित्र धरती पर आ रहे हैं। पंजाब के हर वर्ग के करोड़ों लोग अपने प्रिय महानायक प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को सुनने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और उनका यह इंतज़ार बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की फिरोजपुर रैली में इकट्ठे हुए लाखों लोगों के ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों की गूंज पंजाब में एक बार फिर से झूठे व लुभावने वादे करके पंजाब की जनता को ठगने और लूटने आए लोगों के इरादों पर एक बार फिर गहरी चोट साबित होंगें। यह नारे विपक्ष के कानों तक पहुँच कर उनकी नींद उड़ा देंगें। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा किए जा रहे देश के विकास की तारीफ आज पूरा विश्व कर रहा है। शर्मा ने कहा कि मोदी ने जो कहा है वो करके दिखाया है, जिसका आगाज़ मोदी जी ने गुजरात से शुरू किया था। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के अन्य राज्यों में किए जा रहे विकास को देख कर पंजाब की जनता भी अब अपने प्रदेश के विकास के लिए इस बार भाजपा को प्रदेश की सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। पंजाब में भाजपा की जीत की सुगंध जनता में भाजपा के बढ़े जनाधार से साफ़ महसूस की जा रही है, जिससे विपक्ष बुरी तरह बौखलाया हुआ है।अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहाँ इस दिन सैटेलाईट सेंटर का नींव-पत्थर रखेंगें, वहीँ इस रैली के दौरान पंजाब की जनता को संबोधित करेंगे। शर्मा ने कहा कि इस संबंध में सभी की प्रबन्धक जिम्मेवारियां लगा दी गई हैं। शर्मा ने सभी को 5 जनवरी को फिरोजपुर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह इतिहासिक रैली विपक्ष के उन लोगों के लिए बहुत बड़ा सबक होगी, जो भाजपा को लेकर उँगलियाँ उठाते रहे हैं। शर्मा ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की रैली से भाजपा पंजाब में जीत की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब की जनता भाजपा को पंजाब की सत्ता देकर प्रदेश के और अपने विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प कर चुकी है।

अश्वनी शर्मा द्वारा मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक की गई। इस बैठक में उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जोनल प्रभारी सौदान सिंह, विनोद चावड़ा, राष्ट्रीय भाजपा सचिव व प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह, संगठन महामंत्री हिमाचल व पंजाब पवन राणा, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी आदि भी शामिल थे।

Check Also

खतराय कलां स्कूल में मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित की गई

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 2 मई 2024–डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी घनशाम थोरी के कुशल नेतृत्व और …