Breaking News

पंजाब को आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में बर्बाद करने के पीछे शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस: जगमोहन सिंह राजू

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर ,29 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी से अमृतसर (पूर्वी) से चुनावी मैदान में उतारे गए  प्रत्याशी पूर्व आईएएस जगमोहन सिंह राजू ने चंडीगढ़ स्थित भाजपा के पंजाब मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने पंजाब को आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में बर्बाद करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की सत्ता पर काबिज रही सियासी पार्टियों ने प्रदेश को ऐसी बदहाल स्थिति में रखा है कि पंजाब सरकार के पास भारतीय सरकार से 60-65 प्रतिशत फंड लेने की काबलियत भी नहीं है। भारत सरकार द्वारा राज्यों को 60-65 प्रतिशत फंड दिया जाता है, जबकि 33 प्रतिशत फंड राज्य सरकार देती है। लेकिन पंजाब के पास कभी 33 प्रतिशत फंड भी नहीं रहा। जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि जिस दौरान वह भारत सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी थे, उस दौरान भी पंजाब के पास 33 प्रतिशत फंड तक नहीं था। 

               जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि वर्ष 1985 में पंजाब औसत आय में नंबर-1 पर था। लेकिन वर्ष 2021 तक तमिलनाडु नंबर-1 पर पहुंच गया, जबकि पंजाब सरकार कर्ज में डूब चुकी है। जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि पंजाब पर वर्तमान में 2.81 करोड़ रुपये का कर्ज है। 

                जगमोहन सिंह कंग ने कहा कि सीमावर्ती पंजाब की सुरक्षा और विकास के लिए गंभीर राजनीति की आवश्यकता है, जो केवल भाजपा दे सकती है। जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि पंजाब की सेवा के लिए उन्होंने 2 वर्ष पहले ही नौकरी छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया है। इस जगमोहन सिंह राजू के साथ पंजाब मामलों के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत, दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी, महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा व अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Check Also

मोहाली पुलिस द्वारा गुरविंदर सिंह हत्याकांड में गैंगस्टर सतिंदरपाल सिंह उर्फ़ गोल्डी बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्जआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन: डीआईजी नानक सिंह

कल्याण केसरी न्यूज़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 28 जनवरी 2026: मोहाली पुलिस ने विदेश में …