संतोष कुमारी, परमजीत सिंह पम्मा ने भी थामा ‘कमल का फूल’।

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 3 फरवरी:  विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र बेरी को आज उस समय तगड़ा झटका लगा, जब कांग्रेस की महिला विंग की उपाध्यक्ष जसविंदर जस्सी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ परमजीत सिंह पम्मा और संतोष कुमारी ने भी कांग्रेस का “हाथ” छोड़कर “कमल का फूल” थाम लिया। इन कांग्रेसी नेताओं को सेंट्रल विधानसभा हलके से भाजपा के उम्मीदवार व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं भाजपा चुनाव संचालन समिति के संयोजक जीवन गुप्ता, भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर और प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने भाजपा में शामिल करवाया।

जीवन गुप्ता, मनोरंजन कालिया व अनिल सच्चर ने इस मौके पर कहा कि इन कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सेंट्रल हलके में भाजपा की स्थिति और भी मजबूत हो गई है। पंजाब की जनता और खुद कांग्रेसी नेता कांग्रेस की नीतियों से नाखुश होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि ये सब जानते हैं कि सेंट्रल विधानसभा हलके में और पंजाब में अगर कोई विकास करवा सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है। वहीं दूसरी तरफ जसविंदर जस्सी, संतोष कुमारी और परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि भाजपा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भाजपा हाईकमान उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।

Check Also

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

विक्रमजीत विक्की के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 सितंबर 2026: …