Breaking News

पंजाब महिला टीम के लिए चयन ट्रायल 11 अप्रैल को

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 6 अप्रैल: पंजाब महिला हॉकी टीम के लिए 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब-जूनियर और सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 11 अप्रैल को सुबह 9 बजे होगा।

        हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद भारत के प्रमुख हॉकी संगठन हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त हॉकी पंजाब की एडहॉक समिति के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी के अनुसार 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला एवं सीनियर हॉकी चैंपियनशिप जो क्रमश 11 से 22 मई, 2022 इंफाल (मणिपुर) तथा 23 6 से 17 मई, 2022 भोपाल (मध्य प्रदेश) में अयोजित हो रही है, में भाग लेने वाली पंजाब सब जूनियर एवम सीनियर हाकी टीम के लिए चयन ट्रायल 11 अप्रैल, 2022 को सुबह 9.00 बजे गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उनके अनुसार सब-जूनियर वर्ग में एक जनवरी 2006 के बाद जन्म लेने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने की पात्र होंगी।

ओलंपियन शम्मी ने आगे कहा कि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता बलदेव सिंह, ओलंपियन हरदीप ग्रेवाल सिंह, ओलंपियन गुरिंदर सिंह चंदी, सुखजीत कौर शम्मी, राजबीर कौर, अमनदीप कौर, योगिता बाली, निर्मल सिंह, गुरबाज सिंह (सभी पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) को चयन समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

Check Also

मोहाली पुलिस द्वारा गुरविंदर सिंह हत्याकांड में गैंगस्टर सतिंदरपाल सिंह उर्फ़ गोल्डी बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्जआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन: डीआईजी नानक सिंह

कल्याण केसरी न्यूज़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 28 जनवरी 2026: मोहाली पुलिस ने विदेश में …