Breaking News

नैशनल ऐंटी क्रेप्शन और भारतिय ऑपरेशन कमेटी की और से सीधे रूप में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का ऐलान

कल्याण केसरी न्यूज़ मोहाली, 21 अप्रैल: आज हमारे देश में भ्रष्टाचार चरम पर है, पंजाब सरकार ने एक तरफ भ्रष्टाचार को खत्म करने की घोषणा की है और दूसरी तरफ नैशनल ऐंटी क्रेप्शन और भारतिय ऑपरेशन कमेटी की और से सीधे रूप में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजेश शुक्ला ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मीडिया से बात की।

इसी के साथ उनके साथ चंडीगढ़ पंजाब के प्रभारी अरुण मल्होत्रा,और समिति के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यहां पर अरुण कुमार महोत्रा ​​ने कहा कि संगठन ने हेल्पलाइन नंबर 9317503050 जारी किया है, जिस पर कोई भी शहर का व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है और उसके खिलाफ जो भी कार्रवाई की गई है, वह 30 दिनों के भीतर फेसबुक पेज पर जाकर उस शिकायत की करवाई को देख सकता है।संगठन ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया और कोरोना काल में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले योद्धाओं को सम्मान पत्र दे कर सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएन मिश्रा, राष्ट्रीय प्रभारी पंडित सीता राम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय योजना सलाहकार शिखा जैन, राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मी कांत गुप्ता, जिला एस.ए.एस नगर के मीडिया सलाहकार गुरनाम सागर, जसपाल सिंह महासचिव,अजीत सिंह संजय दादू आयोजक सचिव मनीष जोशी प्रमुख कानूनी हेड अजय पाल सिंह और जगतार सिंह शामिल थे। इस अवसर पर डॉ राजेश शुक्ला ने भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। आज के कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ के व्यवसायी अध्यक्ष चंद्र वर्मा, चंडीगढ़ संपत्ति संघ के अध्यक्ष कमल गुप्ता, चंडीगढ़ जिला संघ कल्याण के अध्यक्ष रितेश पुरी सहित कई अन्य संगठन और शहर के गणमान्य सजन मौजूद रहे।

Check Also

मोहाली पुलिस द्वारा गुरविंदर सिंह हत्याकांड में गैंगस्टर सतिंदरपाल सिंह उर्फ़ गोल्डी बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्जआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन: डीआईजी नानक सिंह

कल्याण केसरी न्यूज़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 28 जनवरी 2026: मोहाली पुलिस ने विदेश में …