भाजपा प्रदेश सहित अमृतसर शहर की सभी वार्डों में नगर निगम चुनाव लड़ने को तैयार: गुप्ता

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 2 मई : आगामी निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के पदाधिकारियों की विशेष संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, पूर्व सांसद श्वेत मलिक, पूर्व विधायक व् चुनाव प्रभारी दिनेश बब्बू, पूर्व विधायक एवं सह-प्रभारी मनजीत सिंह मन्ना, प्रदेश सचिव रीना जेटली, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, जिला महासचिव राजेश कन्धारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राम चावला भी उपस्थित थे। गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों के साथ निगम चुनाव संबंधी रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा सुझाव लिए।

जीवन गुप्ता ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव प्रदेश सहित अमृतसर शहर की सभी वार्डों में चुनाव लड़ेगी। आने वाले दिनों शहर के सभी मंडलों में सभी कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम के चुनावों को लेकर अलग-अलग समय और स्थान पर मीटिंगों का आयोजन भी किया जाएगा। आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी शहर के समूह कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन भी आयोजित करेगी।जीवन गुप्ता ने कहा कि आने वाली 5 मई को प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार के विरुद्ध प्रदेश की चरमराई हुई बिजली व्यवस्था और जो मुफ्त बिजली वितरण में प्रदेश वासियों के साथ पक्षपात रवैया अपनाया जा रहा है उसके विरुद्ध एक विशाल धरने का आयोजन किया जाएगा। पंजाब की जनता इस बार नगर निगम चुनाव में भाजपा को विकल्प के रूप में देख रही है। इस बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व् उनके महामंत्री, शहर की पाँचों विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व् उनके महामंत्री आदि उपस्थित थे।

Check Also

श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (बोर्ड) के आगामी चुनाव के लिए वोट डालने के लिए 21 सितंबर और 22 सितंबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे – उपायुक्त

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 20 सितंबर 2024–श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बोर्ड) के चुनाव हेतु अधिक …