सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में पंजाब ने त्रिपुरा को 9-0 से हराया

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर,7 मई : पंजाब ने आज भोपाल (मध्य प्रदेश) में चल रही 12वीं हॉकी इंडिया महिला सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में त्रिपुरा को 9-0 से हरा दिया | हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद हॉकी इंडिया द्वारा गठित हॉकी पंजाब एड हॉक कमेटी के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी के अनुसार, पंजाब ने आज अपने पहले लीग मैच में त्रिपुरा को 9-0 से हराया। 

विजेता टीम लेमन ब्रेक तक 5-0 से आगे चल रही थी। नवजोत कौर ने 3 गोल किए, जबकि नवप्रीत, किरणदीप कौर, ज्योतिका कलसी, संदीप कौर, चंदनप्रीत कौर और महिमा ने एक-एक गोल किया।

Check Also

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

विक्रमजीत विक्की के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 सितंबर 2026: …