विकास सोनी ने 75 लाख रुपये की लागत से पिंड फतापुर में नए बनने जा रहे खेल स्टेडियम का उद्घघाटन किया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 18 जुलाई ; आज पार्षद विकास सोनी ने 75 लाख रुपये की लागत से पिंड फतापुर में नए बनने जा रहे खेल स्टेडियम का उद्घघाटन किया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्षद विकास सोनी ने बताया कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय ओम प्रकाश सोनी द्वारा स्टेडियम के लिए 75 लाख रुपये की ग्रांट पास कारवाई गई थी।

जिससे आज फतापुर मे स्टेडियम बनने जा रहा है।उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश सोनी का सपना था कि पिंड फतापुर में नौजवानौ के खेलने के लिए एक विशेष प्रकार का स्टेडियम बनना चाहिए।उन्होंने पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नए विकास कार्य तो दूर की बात मोजूदा विधायक ओम प्रकाश सोनी द्वारा कराए गए विकास कार्यो की देख भाल ही करले।इस मौके परमजीत सिंह चोपड़ा,द्वारका दास,जगदीप सिंह कालू,सेठी परिवार,बलजीत सिंह पनू,नरिंदर सिंह हूंदल,राहुल कुमार लाली,करतार सिंह फौजी,दविंदर सिंह काका,अमरजीत लाली,बिट्टू बाजवा,नरिंदर सिंह,कश्मीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

विक्रमजीत विक्की के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 सितंबर 2026: …