मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों से भी की मुलाकात

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 7 दिसंबर;पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य लाल हुसैन ने आज गांव रंधावा मसंदा और बख्खू नंगल में वीरान पड़ी मस्जिदों का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को इन जगहों की नुहार सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव रसूलपुर वरियाहा (फरीदपुर) और बख्खू नंगल के कब्रिस्तान का भी दौरा किया।जहां उन्होंने पंजाब वक्फ बोर्ड के अधिकारियों को कब्रिस्तान में चारदीवारी सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए।

आयोग के सदस्य ने मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि कब्रिस्तानों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए ताकि लोगों को रस्में पूरी करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य में बेअबाद पुरानी मस्जिदों की नुहार सुधारने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि आयोग जिले में अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और समुदायों को आवश्यक कब्रिस्तान के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएगे।इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी लखविंदर सिंह, अल्पसंख्यक जन कल्याण युवा दल के पंजाब अध्यक्ष दलमीर हुसैन, मोहब्बत मेहरबान, विरसा सिंह हंस, फरमान धारीवाल आदि मौजूद रहे।

Check Also

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

विक्रमजीत विक्की के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 सितंबर 2026: …