कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 13 दिसम्बर ; आज हर साल की तरह इस साल भी माँ बगलामुखी जी का जन्म दिवस और महंत श्री दुर्गा दास जी का जन्म दिवस मंदिर कमेटी द्वारा झबाल रोड स्थित मां बगलामुखी मंदिर में बड़ी श्रद्धा व धूम धाम से मनाया गया।इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद विकास सोनी विशेष रूप से पहुंचे ओर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके माता रानी के चरणों में अरदास करते हुए श्री सोनी ने कहा कि माता रानी अपनी कृपा सुदेव अपने भगतो पर बनाये रखना ओर सभी इसी तरह मिल झूल कर माता रानी का गुणगान करते रहे।इस मौके मंदिर कमेटी की ओर से अटूट लंगर लगाया गया ओर माता रानी का हवन यज्ञ करवाया गया।इस मौके सुमित कपूर, राहुल लाली,रिषभ कपूर,राहुल खना,गीतांजली, राजा सिंह,सतनाम सिंह,शिव शर्मा सतीश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Check Also
‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
विक्रमजीत विक्की के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 सितंबर 2026: …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
