अलिश्का लगवाल करेगी पंजाब का प्रतिनिधित्व

कल्याण केसरी न्यूज़ 22 दिसंबर 2022; लोकतंत्र के लिए संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के समन्वय में  “हमारे राष्ट्रीय नेताओं को उनके जन्म पर श्रद्धांजलि देने में हमारे देश के युवाओं की भागीदारी की संसद भवन में वर्षगांठ ” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

25 दिसंबर 2022 को यहकार्यक्रम संसद भवन में रखा गया है। इस कार्यक्रम में भारत देश के विभिन्न राज्यों से 25 युवाओ को संसंद भवन में वक्ता एवं दर्शक के तौर पर उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

इसी क्रम में वर्णित है की नेहरु युवा केंद्र अमृतसर की ओर से राष्ट्रीय युवा संसंद कार्यक्रम 2022 में भाग लेने वाली अलिश्का लगवाल पुत्री श्री संजय लगवाल का इस कार्यक्रम में पंजाब राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु चयन हुआ हैवह 25 दिसम्बर 2022 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाग लेगी ।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …