श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगरकीर्तन बङ़ी श्रद्धा व धूम धाम से निकाला गया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 29 दिसम्बर ; आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिबज़ादा  फ़तेह सिंह गली न 10 फ़तेह सिंह कॉलोनी में हर साल की तरह इस साल भी नगरकीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा कमेटी की और से बङ़ी श्रद्धा व धूम धाम से किया गया। इस मोके पर इलाके के पार्षद विकास सोनी विशेष तोर पर वहां पहुंचे और नगर कीर्तन का हिस्सा बने।

इस दौरान पार्षद सोनी ने पांच प्यारों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी  किया।इस मोके पर पार्षद सोनी ने बोलते  हुए कहा की हम सभी को मिल झूल कर अपने गुरु साहिबान  द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना  चाहिए जिससे हम अपने जीवन को सफ़ल बना सके। इस मोके गुरुद्वारा कमेटी की और से पार्षद विकास सोनी ,परमजीत सिंह चोपड़ा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया ।इस मौके गुरदीप सिंह संधू ,रमन विर्क,डॉक्टर सोनू,हरपाल सिंह पंनू, कमल पहलवान ,रशपाल सिंह संधू ,बलदेव सिंह चौहान ,हरजिंदर सिंह ,विक्की बेदी ,धरमिंदर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …