कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 21 जनवरी; अमृतसर विकास प्राधिकरण की मुख्य प्रबंधक दीप शिखा शर्मा द्वारा सरकारी भवनों और सड़कों को अवैध अतिक्रमणों से मुक्त करने की पहल के तहत अतिरिक्त मुख्य प्रबंधक रजत उबराई ने श्री दरबार साहिब के चारों ओर के गलियारे को अवैध अतिक्रमणों से मुक्त करने का कार्य शुरू किया दिया गया है । एक्सियन गुरप्रीत सिंह ने बताया कि संगत की सुविधा के लिए कॉरिडोर को प्राथमिकता दी गई है, क्योंकि इस रास्ते से रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और अवैध अतिक्रमण के कारण सड़क जाम हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए लगातार टीमें लगाई गई हैं और जब तक यह कॉरिडोर साफ नहीं हो जाता तब तक काम चलता रहेगा।
Check Also
लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की
मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
