Breaking News

पंजाब की जनता भगवंत मान सरकार के कुशासन में कर रही है त्राहि-त्राहि, निगम चुनाव में देगी जवाब: चीमा

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 21 जनवरी; भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आज भारतीय जनता पार्टी पंजाब की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी का आगाज गुरुनगरी के माधव विद्या निकेतन स्कूल में होगा। भाजपा अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला भाजप[अ कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा पंजाब के महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा ने बातचीत करते हुए कहा कि इस दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी में पहले दिन 150 के करीब डेलिगेट भाग लेंगें। इसमें प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी व जिला अध्यक्ष शामिल होंगें। दूसरे दिन की प्रदेश कार्यकारिणी में

लगभग 450 के करीब डेलिगेट भाग लेंगे। इसके अलावा इस कार्यकारिणी में राष्ट्रीय स्तर के नेता भी पहुंचेंगे।बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा कि इस दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष रूप से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, भाजपा राष्ट्रीय सचिव तथा भाजपा पंजाब के सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, सहित पंजाब की सारी सीनियर लीडरशिप भी भाग लेगी।बिक्रमजीत सिंह चीमा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पंजाब की जनता भगवंत मान सरकार के कुशासन में त्राहि-त्राहि कर रही है। जनता ने आम आदमी पार्टी की झूठी गरंटीयों के धोखे में आ कर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई, लेकिन चंद महीनों के बाद ही आप सरकार के चेहरे से झूठ का नकाब उतर गया। जनता अब इनकी असलियत जान चुकी है और अब नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबक सिखाने का और भारतीय जनता पार्टी को पंजाब की स्थानीय सरकार की सत्ता प्रचंड बहुमत से सौंपने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर मंच पर प्रदेश भाजपा मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट कुमार अमित, जिला सचिव मनीष शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

Check Also

मोहाली पुलिस द्वारा गुरविंदर सिंह हत्याकांड में गैंगस्टर सतिंदरपाल सिंह उर्फ़ गोल्डी बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्जआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन: डीआईजी नानक सिंह

कल्याण केसरी न्यूज़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 28 जनवरी 2026: मोहाली पुलिस ने विदेश में …