भाजपा जोन – 1 में आने वाले सात जिलों के पदाधिकारियों की हुई संगठनात्मक बैठक

कल्याण केसरी न्यूज़ फगवाड़ा:भारतीय जनता पार्टी जोन न. -1 की संगठनात्मक बैठक आज होटल आशीष में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात व भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रूपानी, भाजपा राष्ट्रीय सचिव तथा सह-प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह रैना, संगठन महामंत्री पंजाब निवासुलु, बूथ सशक्तिकरण प्रभारी परदीप सिंह बघेला (महामंत्री गुजरात भाजपा), केन्द्रीय राज्य मंत्री मोदी सरकार सोम प्रकाश, अविनाश राय खन्ना, जॉन नं -1 प्रभारी जीवन गुप्ता, प्रदेश महासचिव राजेश बागा विशेष रूप में उपस्थित हुए। इस बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश व जोन न. -1 में आते 7 जिलों जालन्धर शहरी, जालन्धर देहाती उत्तरी, जालन्धर देहाती दक्षिणी, कपूरथला, लुधियाना देहाती, होशियारपुर शहरी तथा जगराओ के सभी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का शुभारंभ मां भारती को पुष्पांजलि भेंट कर व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इस दौरान वन्देमातरम गान किया गया। भाजपा जिला कपूरथला अध्यक्ष रणजीत सिंह देओल खोजेवाल ने आए हुए नेताओ को दोशाला व पुष्प भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा बैठक में संगठन को मजबूत करने हेतु विचार विमर्श किया व आगामी चुनावों के लिय तैयार रहने का आह्वान किया गया। बैठक में सभी जिलों, मंडलों की गठित कार्यकारिणी की समीक्षा की गई।

Check Also

सीवेज बिलिंग शुरू हो गई है, बिल एसएमएस से भेजे जाएंगे

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 03-05-2024: अमृतसर नगर निगम अपने नागरिकों को पानी की आपूर्ति और सीवरेज …