भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को दिया बड़ा झटका, विपन सभरवाल ने आप का झाड़ू छोड़ थामा भाजपा का कमल

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 18 अप्रैल 2023 ; आम आदमी पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका मिला जब भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और बड़े जनाधार को देखते हुए आज जालंधर के जाने माने आप नेता ने अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी का झाड़ू छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा जालंधर जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा पंजाब के प्रभारी व् पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रभारी डॉ. महेंदर सिंह ने उक्त आप नेता विपन सभरवाल, चेतन हांडा व उनके समर्थकों को भाजपा परिवार में शामिल करवाया तथा पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बिक्रमजीत सिंह चीमा, गुरदीप सिंह गोशा, केवल सिंह ढिल्लों, मनोरंजन कालिया, के डी भंडारी, जनार्दन शर्मा, आदि भी उपस्थित थे।आम आदमी पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका मिला जब भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और बड़े जनाधार को देखते हुए आज जालंधर के जाने माने आप नेता ने अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी का झाड़ू छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा जालंधर जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा पंजाब के प्रभारी व् पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रभारी डॉ. महेंदर सिंह ने उक्त आप नेता विपन सभरवाल, चेतन हांडा व उनके समर्थकों को भाजपा परिवार में शामिल करवाया तथा पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बिक्रमजीत सिंह चीमा, गुरदीप सिंह गोशा, केवल सिंह ढिल्लों, मनोरंजन कालिया, के डी भंडारी, जनार्दन शर्मा, आदि भी उपस्थित थे।

जीवन गुप्ता ने कहा कि आज विश्व विख्यात नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हिंदुस्तान को विश्व-गुरु व् विश्व शक्ति बनाने के दृढ़ संकल्प तथा देश की जनता के लिए शुरू की गई जनकल्याणकारी नीतियों को देख कर आज देश-विदेश का हर नागरिक उनके कंधे से कन्धा मिलकर चलने के लिए आतुर नजर आता है। इसमें नौजवान वर्ग सबसे आगे है। इसी के चलते आज यह सभी भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। यह सभी इस लोकसभा उपचुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए भाजपा प्रत्याशी इंद्र इक़बाल सिंह अटवाल की जीत में प्रचंड बहुमत हासिल करेंगें तथा भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करेंगें।विपन सभरवाल, चेतन हांडा व् भाजपा परिवार में शामिल हुए अन्य ने सदस्यों ने इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह ख़ुद तथा उनके साथी इस लोकसभा उपचुनाव तथा आने वाले चुनावों में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी पूरी तनदेही से निभाते हुए भाजपा उम्मीदवारों की जीत में अहम् भूमिका निभाएंगे।

Check Also

प्राप्त शिकायतों का 30 मिनट के अंदर समाधान करने का आदेश दिया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 08 मई: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर …