लोगों ने भाजपा के झंडे लगाकर अटवाल को दीया वेस्ट विधानसभा में खुला समर्थन

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर: भारतीय जनता पार्टी एवं शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के संयुक्त उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने आज जालंधर की वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले भर्गो कैंप में डोर टू डोर अभियान चलाया। इस अवसर पर भर्गो कैंप में बसने वाली भगत बिरादरी ने तथा अन्य निवासियों ने इंदर इकबाल सिंह अटवाल के हक में अपने अपने घरों के दरवाजे खोल कर बड़ी गर्मजोशी से भाजपा प्रत्याशी अटवाल का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के झंडे लगाकर पूरे इलाके में खुल कर समर्थन दिया। इस मौके पर हरियाणा के सिरसा क्षेत्र से लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, डॉक्टर शिव दयाल माली, भाजपा वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन भगत, मंडल अध्यक्ष सुदेश भगत, सुभाष भगत, सुरेंद्र मोहन भगत उपस्थित थे।

इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने जनता को संबोधित करते हुए भरोसा देते कहा कि विजयी होने पर उनका सबसे पहला कर्तव्य जालंधर की जनता की समस्याओं तथा उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करवाना होगा। इस अवसर पर डोर टू डोर कैंपेन के दौरान भर्गो कैंप में स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर में, संत ज्ञान गिरी जी के मंदिर में और भार्गव कैंप के मुख्य मंदिर सतगुरु कबीर जी महाराज जी के मंदिर में जाकर नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस डोर टू डोर अभियान में इंदर इकबाल सिंह अटवाल को भगत बिरादरी द्वारा खुला समर्थन मिला और लोगों ने खुले दिल से उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष भगत पूरन चंद, मंडल महामंत्री राकेश राणा, मदनलाल, राम भगत, राजकुमार आदि सहित सैकड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

सरकारी योजनाओं को समाज के सभी वर्गों तक आसानी से पहुंचाया जाए- डिप्टी ईएसए

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 4 जुलाई 2024–नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित संपूर्णता अभियान का …