प्राचीन मंदिर माता चिन्तापूरणी में मंदिर कमेटी की ओर से धार्मिक समागम बङ़ी श्रद्धा व धूमधाम से करवाया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 24 अगस्त; आज माता चिन्तापूरणी जी के मेले के उपलक्ष्य में चौंक नमक मंडी में स्थित प्राचीन मंदिर माता चिन्तापूरणी में मंदिर कमेटी की ओर से धार्मिक समागम बङ़ी श्रद्धा व धूमधाम से करवाया गया।इस मौके पार्षद विकास सोनी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर समागम में हाजिरी भरी और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके सोनी ने इलाका निवासियों की ओर से अलग अलग स्थानो पर लगाए गए लंगर भंडारे की शुरुआत की।

इस मौके सभा की ओर से सोनी को सन्मानित किया गया और इस दौरान अपने शब्दों का प्रगटावा करते सोनी ने कहा कि हम सभी को इसी तरह मिल झूल कर सभी धार्मिक त्योहार मनाने चाहिए जिससे हमारे समाज में आपसी भाई चारे की साँझ हमेशा बनी रहे।इस मौके सनी कुंद्रा, परमजीत सिंह चोपड़ा,सरबजीत सिंह लाटी,ताहिर शाह,मनजीत सिंह बॉबी,तानीश तलवार,विकी कुमार,हर्ष कुमार बिला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …