विधायक डॉ अजय गुप्ता ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 43 श्रद्धालुओं को जयकारों की गूँज में धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए किया रवाना

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 18 दिसंबर :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई  ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ अजय गुप्ता ने 43 श्रद्धालुओं को बस के माध्यम से ज्वाला जी,चिंतपूर्णी माता जी, नैना देवी माता जी और आनंदपुर साहिब जी के दर्शन के लिए जयकारों की गूँज में रवाना किया।

श्रद्धालुओं की मेडिकल चैकअप और यात्रा पर जाने वाला अपेक्षित सामान जिसमें कंबल, तकिया, बैड शीट, छाता, साबुन-तेल, पुस्तिका आदि शामिल थे, एक किट के रूप में दिए गए। इस अवसर पर विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवत द्वारा शुरू की गई इस स्कीम से पंजाब निवासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफऱ की सुविधा मुफ़्त मिल रही है।  उन्होंने कहा कि साधनों का प्रबंध पंजाब सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी बसों के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ जारी रहेगी।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …