रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन पर 22 जनवरी को पंजाब सरकार छुट्टी घोषित करे: गौतम अरोड़ा

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 20 जनवरी : भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष एवं पठानकोट युवा मोर्चा के प्रभारी गौतम अरोड़ा ने 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन पंजाब की भगवंत मान सरकार को राज्य में छुट्टी किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विश्व के लगभग सभी चैनलों पर किया जाएगा, जिसे सभी सरकारी और निजी ट्रस्ट द्वारा संचालित मंदिरों व कई अन्य जगहों पर भी दिखाया जाएगा। अगर राज्य में 22 जनवरी को छुट्टी नहीं होगी तो पंजाब की लगभग आधी जनता इस महान कार्यक्रम को देखने से वंचित रह जाएगी। विशेषकर आज की युवा पीढ़ी इस कार्यक्रम से अपने भविष्य की सेध लेगी।

बच्चों पर इसका साकारत्मक प्रभाव पढ़ेगा और वह अपने धर्म व संस्कृति से जुडेंगें।गौतम अरोड़ा ने कहा कि अयोध्या में हो रहे रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते 22 जनवरी का दिन देश का एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। यह सब प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी व केंन्द्र की भाजपा सरकार के प्रयासों से संभव हो पाया है। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि इस ऐतिहासिक दिन को वे दिवाली के रूप में बनाएं और सभी अपने घर दीपक जलाए। गौतम अरोड़ा ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा कर दी गई है, जबकि पंजाब सरकार द्वारा अभी तक इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। गौतम अरोड़ा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार से पंजाब की जनता की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन पंजाब में छुट्टी किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को ड्राई डे भी घोषित किया जाए तथा इस दिन शराब और मीट की बिक्री पर भी रोक लगाई जाए।

Check Also

सफाई और सीवरेज व्यवस्था को लेकर विधायक डॉ अजय गुप्ता ने निगम अधिकारियों के साथ इलाकों का किया दौरा

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर,1 जुलाई 2024 : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ अजय गुप्ता ने …