कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 24 जनवरी 2023–अमृतसर की अलग अलग धार्मिक संस्थाओं की ओर से श्री रामलला मंदिर अयोध्या धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर शहर की अलग अलग जगहों पर लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने पहुंच कर हाजरी लगवाई और भगवान श्री राम जी के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आई हुई संगत को लंगर बांटने की सेवा की। इस मौक़े पर ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि आज सारा शहर प्रभु श्री राम जी के रंग में रंगा हुआ है और हर धर्म के लोग ये उत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मना रहे हैं सारे शहरवासियों को प्रभु श्री राम के आगमन की बहुत बहुत बधाई। इस मौक़े पर पार्षद विकास सोनी और परमजीत चोपड़ा आदि उपस्थित थे।
Check Also
निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
