Breaking News

कांग्रेस प्रधान खड़गे और केसी वेनु गोपाल से मिले औजला

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 7 जून 2024 ; अमृतसर से तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गुरजीत सिंह औजला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान मल्लिकार्जुन खड़गे और जनरल सेक्रेट्ररी केसी वेनु गोपाल से मिलने पहुंचे। उन्होंने दिल्ली पहुंच दोनो के निवास स्थान पर मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने पार्टी की ओर से जताए गए विश्वास के लिए भी उनका धन्यवाद किया।  गुरजीत सिंह औजला ने कांग्रेस के सीनियर नेताओं से जहां आशीर्वाद लिया वहीं उन्हें भी जीत के लिए बधाई दी। कांग्रेस के देश में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चर्चा की गई।

गुरजीत सिंह औजला ने मुलाकात के बाद कहा कि कांग्रेस ने संविधान बचाने की जो मुहिम चलाई थी उसका सफल परिणाण दिख रहा है वहीं अमृतसर के जो प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो पाए थे उन्हें भी अब पहल के आधार पर पूरा करेंगे। दोनो नेताओं ने उनकी शानदार जीत के लिए तहेदिल से शुभकामनाएं दी और पंजाब के मौजूदा हालातों पर चर्चा की। गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि सीनियर नेताओं ने न केवल उन्हें बधाई दी बल्कि कई मुद्दों पर खुलकर विचार किया गया। कांग्रेस देश के बदलते हालातों पर हमेशा लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती रही है और आगे भी चलती रहेगी। गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप ने उन्हें हमेशा मार्गदर्शन दिया है जिसके बलबूते पर उन्हें गुरु नगरी की सेवा करने की प्रेरणा मिलती रही है। लोगों का साथ और कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप की प्रेरणा से ही वो यहां तक पहुंचे है और उन्हें उम्मीद है कि इसी प्रकार वो लोगों की सेवा करते रहेंगे।

Check Also

मोहाली पुलिस द्वारा गुरविंदर सिंह हत्याकांड में गैंगस्टर सतिंदरपाल सिंह उर्फ़ गोल्डी बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्जआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन: डीआईजी नानक सिंह

कल्याण केसरी न्यूज़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 28 जनवरी 2026: मोहाली पुलिस ने विदेश में …